फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज दोपहर तक उठेगा 160 टन कचरा

विज्ञापन
फतेहाबाद में हड़ताल खत्म होने के बाद डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाते हुए नगर परिषद कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन खत्म हो गई है। जिला नगर आयुक्त अजय चोपड़ा के साथ नगरपालिका कर्मचारी संघ की हुई बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। हालांकि शहर से कूड़ा उठाने में समय लगेगा। कर्मचारियों का कहना है कि मंगलवार दोपहर तक डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से शहर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। करीब 160 टन कचरा घरों में एकत्र हो गया है। यहां तक डोर टू डोर कचरा उठान भी बंद था। हड़ताल को लेकर सोमवार को जिला नगर आयुक्त अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नगर परिषद प्रधान राजेंद्र खींची, उप प्रधान सविता टुटेजा, नगर पार्षद, लेखा अधिकारी सुरेन्द्र रोहिल्ला, मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
इन मांगों पर बनी सहमति :
प्रशासन के साथ बातचीत करवाने में नगर पार्षद मोहन लाल नारंग की अहम भूमिका रही। बैठक में नगर आयुक्त ने सभी मांगों पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई। समान काम-समान वेतन कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने मुख्यालय के अधिकारियों से बातचीत करके नगरपरिषद के लेखा अधिकारी सुरेन्द्र रोहिल्ला को निर्देश जारी किए कि वे मुख्य सचिव हरियाणा सरकार शहरी निकाय विभाग के पत्रों का पालन करते हुए कच्चे कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में एलटीसी के मामले में भी सहमति बनी और विभागाध्यक्ष द्वारा अनुमति प्राप्त होते ही एलटीसी जारी कर दी जाएगी। बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भडोलांवाली, नगरपालिका कर्मचारी संघ से ओमप्रकाश लोट, विजय ढाका, नरेश राणा, सत्यवान टाक, सतपाल परिहार आदि मौजूद रहे।
कोट
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। कर्मचारी काम पर लौट आएं है। मुख्य डंपिंग साइट से कचरा उठवाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर तक पूरी तरह से कचरा उठ जाएगा।
विज्ञापन

-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें