फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना जिले के तीन शहरों में आई स्वच्छता सर्वेक्षण टीम, नप अधिकारियों को नहीं लगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण करने के लिए टीम के सदस्य जिले के तीन शहरों में आकर जा चुके है। केंद्र से आई टीम फतेहाबाद, भूना और जाखल शहर का सर्वेक्षण कर चुकी है टीम ने यहां लोगों से फीडबैक लेकर वापस चली गई।
विज्ञापन

इस बारे में नप व नपा अधिकारियों को भनक भी नहीं लगी। अब अधिकारियों में खलबली मची हुई है। क्यों कि अधिकारी अभी टीम के आने का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि टीम ने सबसे पहले फतेहाबाद, फिर भूना और इसके बाद जाखल शहर का सर्वेक्षण किया है। यहां पर टीम ने शहर की सफाई व्यवस्था जांची। शौचालयों का निरीक्षण किया। इसके अलावा लोगों से भी फीडबैक लिया है। केंद्र से आई टीम टैबलेट में सफाई व्यवस्था का पूरा रिकॉर्ड दर्ज करकेे ले गई है।
अधिकारियों को सता रही रैंकिंग की चिंता
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीम के बारे में स्थानीय अधिकारियों को पहले जानकारी मिल जाती थी। इसके बाद नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अधिकारी गंभीर हो जाते थे। अब अधिकारियों को रैंकिंग की चिंता सता रही है। जाखल में पहली बार सर्वेक्षण हुआ है।
विज्ञापन

फीडबैक देने में जाखल रहा है पीछे
शहर एप पोर्टल कॉल द्वारा
फतेहाबाद 12256 141 3
भूना 6131 8 0
रतिया 7390 331 0
टोहाना 6714 88 2
जाखलमंडी 659 140 0
इन अंकों के आधार पर मिलेगा शहर को स्थान
कुल अंक- 6000
फीडबैक - 1800 अंक
स्टार रेटिंग - 1100 अंक
ओडीएफ - 700 अंक
सेवा स्तर की प्रगति- 2400
तीन सालों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम
शहर 2020 2019 2018
फतेहाबाद 27 177 191
टोहाना 26 329 289
भूना 105 399 172
रतिया 137 984 572
कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने इस माह शहर का निरीक्षण करने के लिए आना था। आशंका है कि फतेहाबाद, भूना और जाखल में टीम आकर सर्वेक्षण कर लिया है। ये अच्छी बात है बल्कि टीम बिना बताए आई है। हम पहले से भी अच्छी रैंकिंग लेंगे।
विज्ञापन

- कुमार सौरभ, इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें