फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण को झटका, नप प्रधान ने बंद करवाई रात्रि सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एक तरफ तो शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रात्रि की सफाई बंद करा दी गई है। इससे शहर के अच्छे अंक मिलने की उम्मीद पर प्रश्न चिह्न लग सकता है। शहर में औद्योगिक क्षेत्र, व्यापारिक संस्थानों के आसपास व मुख्य मार्ग पर होने वाली नाइट स्वीपिंग को नप ने बंद करवा दिया गया है। पिछले तीन दिनों से शहर में रात के समय सफाई नहीं हो रही है। प्रधान ने सफाई में लापरवाही को लेकर नाइट स्वीपिंग को बंद करवाया है जबकि अधिकारियों का कहना है कि ठंड ज्यादा होने के कारण रात्रि सफाई को बंद करवाया गया है। नाइट स्वीपिंग बंद होने से स्वच्छता सर्वेक्षण को झटका लगना तया है। इसमें रात्रि के समय होने वाली सफाई को लेकर भी अंक तय किए गए हैं, अगर रात्रि के समय सफाई नहीं मिलती है तो सर्वेक्षण में शहर पीछे खिसक सकता है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक माह से नगर परिषद की तरफ से शहर के मुख्य मार्ग और मेन बाजार में कर्मचारियों की डयूटी लगाकर सफाई करवाई जा रही थी। इसमें करीब 25 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन नप प्रधान ने कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर नाईट स्वीपिंग बंद करने के निर्देश दे दिए। नप प्रधान का कहना है कि रात के समय सफाई नहीं हो रही है और सुबह जब कर्मचारियों से पूछा जाता है तो वह रात में सफाई करने का कहकर पल्ला झाड़ लेते है, इधर कर्मचारियों की भी नप में कमी है। इसके चलते कर्मचारियों को सुबह ही शहर में सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नाइट स्वीपिंग मौसम ठीक होने के बाद दोबारा शुरू की जाएगी।
इसलिए जरूरी है रात्रि सफाई
जनवरी से शहर का स्वच्छता को लेकर सर्वेक्षण होना है, जिसमें टीम जांच करेगी कि रात के समय शहर में सफाई होती है या नहीं। इसके लिए अंक भी निर्धारित किए गए हैं। रात्रि के समय सफाई इसलिए जरूरी है क्योकि व्यवसायिक संस्थान सुबह आठ बजे खुलने शुरू हो जाते हैं, इसके बाद कर्मचारी सफाई करने के लिए पहुंचते हैं। इससे सफाई पूरी तरह से नहीं हो पाती है। इसलिए नाइट स्वीपिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
स्वच्छता सर्वेक्षण में नाइट स्वीपिंग का अहम रोल है, मेरे संज्ञान में नहीं है कि नाइट स्वीपिंग बंद करवा दी गई है। इसे जल्द दोबारा शुरू करवाया जाएगा।
- कुमार सौरभ, जिला संयोजक, स्वच्छ भारत मिशन
वर्जन
ठंड ज्यादा होने के कारण और कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण नाइट स्वीपिंग बंद की गई है। मौसम ठीक होने पर शुरू कर दी जाएगी।
ओमकार सिंह, एसआइ, नप
वर्जन
शहर की सफाई सुबह सही नहीं मिलती थी, पूछने पर बताया जा रहा था कि कर्मचारियों ने रात को सफाई की है। कर्मचारियों को रात्रि की जगह सुबह सफाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

दर्शन नागपाल, प्रधान नप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें