फतेहाबाद की नहर कॉलोनी में स्थित पेस्टीसाइड के गोदाम की जांच के बाद सील करते कृषि विभाग के कर
फतेहाबाद। कृषि विभाग के गुणवत्ता जांच अधिकारियों की ओर से शहर के नहर कॉलोनी में स्थित पेस्टीसाइड के सामान के गोदाम से सैंपल लिए। गोदाम को पिछले सप्ताह कृषि विभाग के अधिकारियों ने सील किया था। हालांकि सोमवार को प्रक्रिया पूरी न होने के चलते मंगलवार को भी जांच जारी रहेगी।
अधिकारियों की माने तो गोदाम में भारी मात्रा में बीज, सल्फर और जिंक खाद सहित कई प्रकार की सामग्री मिली है। इनकी मियाद खत्म मिली है। वहीं बीज के सैंपल भरे गए हैं। जिनकी मंगलवार को लैब में जांच की जाएगी। मंगलवार को फिर से बची हुई सामग्री के सैंपल भरे जाएंगे। इसके बाद सैंपल की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गुणवत्ता जांच अधिकारी जागीर सिंह, एसडीओ सुभाष व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
:: पेस्टीसाइड के गोदाम पर काफी कीटनाशक दवाइयां व खाद मियाद की खत्म हुई मिली है। सामान ज्यादा होने के कारण सोमवार को जांच अधूरी रह गई है। जिसकी मंगलवार को फिर से जांच होगी। फिलहाल गोदाम को सील किया गया है।
- डॉ. जागीर सिंह गुणवत्ता जांच अधिकारी, कृषि एवं कल्याण विभाग फतेहाबाद।