फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सीटें महिलाओं को देगी जजपा : अजय

Mon, 01 Dec 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां में जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली को लेकर चर्चा करते हुए। स्त्रोत : संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। प्रदेश में जननायक जनता पार्टी (जजपा) की ओर से 2029 विधानसभा चुनाव में 30 सीटें महिलाओं को दी जाएगी। फतेहाबाद जिले में एक सीट महिला को अवश्य दी जाएगी। यह बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजयसिंह चौटाला ने सोमवार को जिला महिला अध्यक्षा संतोष माचरा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

वे 7 दिसंबर को जुलाना में जजपा के 8वें स्थापना दिवस पर प्रस्तावित रैली के लिए निमंत्रण देने के लिए भट्टूकलां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह रैली सभी रैलियों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। जजपा के प्रति लोगों में बहुत उत्साह है। रैली में उमड़ने वाली भीड़ पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को सिद्ध कर देगी।
प्रो. संपत सिंह पर पूछे गए सवाल पर अजय ने कहा कि उनकी दुकान में कोई सामान नहीं है। वे अपने ही गांव भट्टूकलां में 50 वोट भी नहीं ले सकते। डॉ. अजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा निराशाजनक बताया। प्रधानमंत्री के दौरे से लोगों को काफी उम्मीदें होती हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने कुछ भी नहीं दिया जबकि उनके आगमन पर करोड़ों रुपए खर्च हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। आए दिन आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।
किसानों की फसल एमएसपी पर नहीं बिक रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ जजपा नेता कुलजीत कुलड़िया, हलका प्रधान सुभाष गोरछिया, रमेश गोदारा, पूर्व डीपीआरओ दलीप सिंह माचरा, पंकज झाझड़ा, अजय माचरा सोनू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें