फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उधार में पेट्रोल नहीं दिया तो सेल्समैन को पीटा, कार्यालय में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार रोड पर स्थित कुलड़िया पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने उधार में तेल नहीं दिया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई और कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। मामले में सेल्समैन गांव बड़ोपल निवासी अमित कुमार की शिकायत पर आरोपी बस अड्डा के पास ढाणी निवासी रामदेवी, सत्यवान, प्रदीप, अमित व रमन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेल्समैन अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 दिसंबर 2024 को दिन में 12 बजे सत्यवान अपनी मां रामदेवी के साथ पंप पर आया और कहा कि 50 रुपये का उधार में मोटरसाइकिल में तेल डाल दो, उसने मना कर दिया। इसके बाद वह दूसरी मशीन पर चला गया और सेल्समैन अंकित ने 50 रुपये का तेल डाल दिया और रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। सेल्समैन ने बिना भुगतान जाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपी सत्यवान ने अंकित के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने बीच-बचाव करवाया। इसके बाद आरोपी सत्यवान ने तीन और लोगों को फोन करके बुला लिया। जब अंकित जान बचाने के लिए मैनेजर के कार्यालय में गया तो युवक वहां आ गए और मारपीट करने लगे व मेज पर रखी एलसीडी को भी तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें