फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार साहिल छात्रवृत्ति के सहारे कर रहा इंजीनियरिंग

Sat, 19 Jul 2014 10:51 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य भट्ट स्कूल के छात्र साहिल अरोड़ा ने अपनी प्रतिभा के बल पर केसी महेंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट से छात्रवृत्ति प्राप्त की और अब वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। तीन साल बाद वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बन जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में साहिल अरोड़ा ने बताया कि उसे दस में से आठ जीपीए ग्रेड मिला था। उसके बाद केसी महेंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट ने उसे पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति छह माह के लिए देनी शुरू कर दी, जो कि तीन साल तक मिलेगी। उसने बताया कि उसका पढ़ाई का सारा खर्च इसी छात्रवृत्ति से पूरा हो जाता है। साहिल अरोड़ा के मां-बाप अब उसकी पढ़ाई खर्च के बोझ से मुक्त हैं और खुश भी हैं। स्कूल के प्रिंसिपल भारत भूषण मिढ़ा ने बताया कि छात्रवृत्ति से बच्चे मां-बाप को पढ़ाई खर्च का बोझ महसूस नहीं होने देते। इससे बच्चे भी गर्व महसूस करते हैं कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पढ़ाई खर्च की व्यवस्था कर ली।

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति भी गरीब परिवार के होनहार बच्चों की मदद के लिए है। फतेहाबाद माई सिटी में प्रकाशित आवेदन फार्म को भरकर नेशनल हाईवे पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित अजीत गिलाखेड़ा भवन में अमर उजाला के जिला कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट से भी यह फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अमर उजाला के जिला कार्यालय में अब तक 115  आवेदन आ चुके हैं। अमर उजाला 225 विद्यार्थियों को 15 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। इस परीक्षा में वह विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं, जिनके परिवार की सालाना आय डेढ़ लाख से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें