फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sat, 19 Jul 2014 10:49 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल का सर्वर शनिवार को दूसरे दिन भी ठप रहा। इस कारण बैंकों में चेकों की क्लीयरिंग नहीं हो सकी। दूसरे दिन भी कामकाज ठप रहने से करीब 800 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बीएसएनएल के कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार शाम तक ही सर्वर ठीक हो पाएगा।
विज्ञापन

हिसार एक्सचेंज में खराबी आने के कारण शुक्रवार को सर्वर ठप हो गया था। सर्वर डाउन होने के कारण बैंकों, सरकारी कार्यालयों, दफ्तरों, शेयर मार्केट समेत ऑनलाइन होने वाला तमाम कामकाज ठप रहा। यहां तक कि लोगों के मोबाइल और लैंडलाइन फोन ने भी काम नहीं किया। बीएसएनएल अधिकारियों का दावा था कि फाल्ट को दूर करने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही, सेवाएं दोबारा शुरू हो जाएंगी। उम्मीद थी कि शनिवार सुबह तक समस्या का हल हो जाएगा, लेकिन मायूसी उस वक्त हाथ लगी, जब शनिवार को भी लोगों के काम सर्वर डाउन रहने के कारण अटके रहे।
800 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
बीएसएनएल का सर्वर ठप होने के कारण दो दिनों में 800 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। शनिवार को भी बैंकों में कर्मचारी दिनभर खाली बैठे रहे। सुबह जब लोग दूसरे दिन बैंकों में रुपये जमा करवाने आए तो सर्वर ठप होने के कारण फिर से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। बीएसएनएल की लाइन ठप होने से सरकारी कामकाज रुका रहा। ग्राहकों से परेशान होकर कई बैंकों ने गेट के बाहर ही बैंक बंद होने का नोटिस चस्पा दिया ताकि लोग बार-बार आकर उन्हें परेशान न करें।
विज्ञापन


बीएसएनएल ग्राहक रहे परेशान
बीएसएनएल ग्राहकों के फोन दिनभर ठप रहे इस कारण लोग परेशान रहे। दिनभर लोग एक दूसरे से रिश्तेदारों और लोगों से कटे रहे। सरकारी कामकाज, बैंक और एटीएम नहीं चलने से तो लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई। फोन नहीं चलने से परिजन एक दूसरे के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें