फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लघु सचिवालय में प्रदर्शन जारी

Sat, 16 May 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते कर्मचारी नेता बेगराज। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सीटू के बैनर तले एकजुट हुए कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष प्रकट किया। कर्मचारी नेताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि समय रहते सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनील कुमार ने की जबकि मंच का संचालन जिला सचिव हरपाल सिंह ने किया। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता बेगराज ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार एक तरफ तो अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के उत्थान की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ केवल बड़े पूंजीपतियों और ठेकेदारों की सेवा में लगी है।

लेबर कोड्स को लागू करना इसी शोषणकारी कड़ी का हिस्सा है। इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान रमेश तुषामड, इकाई प्रधान नरेश राणा, ओमप्रकाश लोट, सीटू के जिला कन्वीनर ओमप्रकाश अनेजा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला नेता सुरजीत सिंह दुसाद, मजदूर यूनियन कांग्रेस के प्रधान डॉ. रामेश्वर दास, शम्मी रती आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें