फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आरटीए विभाग की टीम ने जांचीं निजी बसें, बगैर वर्दी मिला चालक

Sat, 25 Apr 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां। जिले में संचालित सहकारी समिति बसों के संचालकों की मनमानी और रियायती बस धारकों से बस में न चढ़ाने या पूरा किराया वसूलने की शिकायतों पर आरटीए विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से सभी निजी बसों में सभी श्रेणियों के फ्री और रियायती पास धारकों को यात्रा करवाने के निर्देश जारी करने के बाद शुक्रवार को आरटीए विभाग की टीम ने जाखल-भूना-फतेहाबाद रूट पर चलने वाली बस की चेकिंग की।
विज्ञापन

टीआई विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने निजी बस को कुलां में रोककर व्यवस्थाओं की जांच की। इसमें उन्होंने बस पास के तहत फ्री या रियायत की श्रेणी में आनेवाले यात्रियों को यात्रा सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बस में उपस्थित यात्रियों से बातचीत की।
जांच के दौरान टीम को बस का चालक बगैर वर्दी मिला। इस पर टीम ने उन्हें आगे से वर्दी पहन कर ही बस संचालन करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बस के रूट संचालन की वैधता, ओवरलोडिंग, और परमिट शर्तों की जांच की। इसके साथ ही बस में सुरक्षा सुविधाओं की जांच, बस चालकों के पंजीकरण दस्तावेजों और ड्राइविंग लाइसेंस भी जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें