फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आरएसएस ने किया हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Mon, 16 Feb 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव किरढ़ान के प्राचीन अखाड़ा स्थल पर महाशिवरात्रि पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस सम्मेलन के संयोजक मोहर सिंह फौजी रहे। उन्होंने का कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और उसे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए सामाजिक बुराइयों को दूर करना है। संघ ने समाज के उत्थान के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं यानी पंच परिवर्तन पर विशेष बल दिया है, जिन्हें इस सम्मेलन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रमुख वक्ता रामनिवास ने कहा कि परिवारों में भारतीय संस्कारों को जीवित रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही जल संरक्षण, प्लास्टिक का त्याग और पौधरोपण के माध्यम से प्रकृति की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य बनता है। देश हित में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करना तभी सार्थक होगा जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति में अनुशासन और देश के प्रति उत्तरदायित्व की भावना पैदा होगी। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें