फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 4.31 लाख रुपये ठगे

Mon, 14 Sep 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 4 लाख 31 हजार 569 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पश्चिमी दिल्ली निवासी दक्ष वैद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी टोहाना निवासी मनदीप मलिक ने शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार 27 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को एक्सिस बैंक की क्रेडिट कार्ड शाखा का कर्मचारी बताया।
आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने का झांसा दिया। इसके बाद उसने व्हाट्स एप पर एक एप्लीकेशन भेजी। शिकायतकर्ता ने एप्लीकेशन में ओटीपी दर्ज कर दिया। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुए।
विज्ञापन

पहली ट्रांजेक्शन में 71,569.40 रुपये, दूसरी में 1.80 लाख रुपये और तीसरी में 1.80 लाख रुपये कट गए। इस तरह कुल 4,31,569.40 रुपये की धोखाधड़ी हुई। धोखाधड़ी का पता चलते ही शिकायतकर्ता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में 25 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें