रतिया मार्केट कमेटी में धान व चावल से भरे हुए ट्रक ।
रतिया। मार्केट कमेटी सचिव की टीम द्वारा शुक्रवार को बिहार राज्य से आए चार चावल व तीन धान के भरे ट्रकों को पकड़े जाने के बाद शनिवार को इस माल को मंगवाने वाला मालिक सामने आ गया। जिसके बाद मार्केट कमेटी ने धान के तीन ट्रकों के लिए मार्केट फीस, एचआरडीएफ फीस व जुर्माने सहित 114040 की राशि वसूल की।
वहीं चावल के चार ट्रकों के बिल जांच के लिए सेल टैक्स व इनकम टैक्स विभाग को पत्र भेज दिए हैं। जिस व्यक्ति द्वारा जुर्माना सहित राशि भरी गई है, उसका नाम वरुण गोयल के तौर पर सामने आया है। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि कल उनकी टीम द्वारा फतेहाबाद रोड पर सात ट्रकों की जांच की गई थी। जो कि बिहार से मंगवाए गए थे। इनमें तीन धान से भरे हुए थे और चार चावल से भरे हुए थे।
ट्रक चालकों से जब बिल की मांग की गई तो वह बिल नहीं दिखा पाए। जिस कारण सभी ट्रकों को कब्जे में लेकर मार्केट कमेटी में खड़ा कर दिया गया था। शनिवार दोपहर बाद वरुण गोयल नामक व्यक्ति ने इस माल पर अपना हक जताया और फीस भरने की बात कही। जिस पर मार्केट फीस 45,616, एचआरडीफ 45,616 रुपये व 22,808 रुपये जुर्माना सहित कुल राशि 1,14,040 रुपये वसूल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चावल के चार ट्रक हैं।