फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट में कपड़ों की दुकान से चोर करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। चोर सीढ़ी के रास्ते दुकान में घुसे और घटना को अंजाम दिया। मामले में शहर पुलिस ने गणपति वस्त्र भंडार के संचालक नहर कॉलोनी निवासी रोहित कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि उसकी हंस मार्केट में गणपति वस्त्र भंडार के नाम से दुकान है। 9 जनवरी को रात को दुकान बंद करके चले गए थे। सुबह जब दुकान पर आए तो गल्ला से 35 हजार रुपये की नकदी और गुल्लक से 90 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंद्रपुरा मोहल्ला से कार चोरी
शहर के इंद्रपुरा मोहल्ला में घर के बाहर खड़ी कार को चोर चोरी करके ले गए। मामले में इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी रोशन सेठी ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी गली में खड़ी की थी। सुबह देखा तो गाड़ी गायब थी। सीसीटीवी की जांच की तो उसमें रात 12 बजे कई युवक गाड़ी चोरी करके ले जाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।