फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महमदकी गांव में दो मकानों की छत गिरी दोनों परिवारों के 10 सदस्य बाल-बाल बचे

Wed, 01 Jan 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मकान की गिरी हुई छत को दिखाते ग्रामीण व सरपंच प्रतिनिधि हरदेव सिंह।
विज्ञापन
रतिया। उपमंडल के गांव महमदकी में मंगलवार देर रात दो मकानों की छत गिर गई। इससे दोनों परिवारों के 10 सदस्य बाल-बाल बच गए। मकानों की छत गिर जाने से दोनों परिवारों को काफी नुकसान हुआ। दोनों मकानों की छत कच्ची थी। चार दिन पहले हुई बारिश के कारण छत पर पानी भर गया था जिस कारण छत गिर गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव महमदकी निवासी फिल्मी कुमार देर रात अपने मकान में परिवार के साथ सोया हुआ था। घर में 5 सदस्य सोए हुए थे। अचानक देर रात मकान की छत भर-भराकर गिर गई। जिससे परिवार के दो सदस्यों को मामूली चोटें लगी। इसी प्रकार गांव की ही कर्मजीत कौर भी अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ मकान में सोई हुई थीं। उसके मकान की छत भी अचानक गिर गई, जिससे उनकी बेटी को मामूली चोटें आईं। पड़ोसियों ने इसकी सूचना गांव की सरपंच बेअंत कौर को दी।

सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि दोनों परिवार गरीब हैं। प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए। एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि गांव महमदकी में दो मकानों की छत गिरने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें