फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से चार वर्षीय बच्ची की मौत

Fri, 28 Mar 2014 12:32 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिरसा में बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज की टक्कर से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल बस चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



       पुलिस के अनुसार सिरसा के जीवनगर निवासी पटवारी सिंह बृहस्पतिवार की सुबह रानियां रोड पर अपनी चार वर्षीय बेटी कोमल के साथ बस के इंतजार में खड़े थे।

 इसी बीच हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो की बस ने कोमल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कोमल बुरी तरह घायल हो गई।

कोमल को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रोहतक के लिए रेफर कर दिया लेकिन कोमल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 कोमल के शव को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

 पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से बस चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें