फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनदेखी से खफा रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले वीरवार को फतेहाबाद डिपो में कर्मचारियों ने दो घंटे प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिवहन मंत्री के नाम महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। डिपो प्रधान हनुमान वर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता विजय नागपुर, प्रधान हर्ष डारा और जयबीर ने कहा कि 25 जुलाई को मंत्री के आवास का घेराव किया गया था।मंत्री ने 15 दिन में वार्ता बुलाने का आश्वासन दिया था। समयसीमा बीतने के बावजूद बैठक के लिए कोई पत्र जारी नहीं हुआ।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने जल्द मांगों पर वार्ता कर समाधान नहीं किया तो 5 सितंबर को प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारी पूर्ण हड़ताल करेंगे। इससे बसों के पहिये थम जाएंगे। उन्होंने इसके लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें