फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बसों के फेरों को तोड़ने और नए फेरे जोड़ने पर रोडवेज कर्मचारियों ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
बैठक में उपस्थित हरियाणा रोड़वेज संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य
विज्ञापन
फतेहाबाद। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और मांगों के लिए हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक डिपो प्रधान विजय नागपुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्या को रखते हुए हाल ही में सभी मार्गों की बसों के फेरों को तोड़ने और नए फेरे जोड़ने व एक मार्ग से दूसरे मार्ग पर बसों की ड्यूटी लगाने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


कर्मचारियों की समस्या को सुनने के बाद संघ का शिष्टमंडल जीएम से मिला। जीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान तुरंत कर दिया जाएगा। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप पाबड़ा ने बताया कि जीएम के साथ सौहार्दपूर्ण हुई बातचीत में जिन बातों पर सहमति हुई उनमें सभी रोटेशन को विभाग हित और जनहित को ध्यान में रखते हुए दुबारा से सुधारीकरण किया जाएगा। इसके अलावा 2016 के चालकों को एलटीसी और वर्दी-जूते का भत्ता जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

कौशल के कर्मचारियों का ओवरटाइम और टीए का भुगतान जल्दी कर दिया जाएगा। पाबड़ा ने बताया कि ट्रैफिक नियम के अनुसार यात्री बैठाने का लेटर जारी किया जाएगा। अवकाश दिवस, सीएल, राजपत्रित अवकाश और फेस्टिवल अवकाश का लेटर जारी किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को ब्लॉक ईयर 2024 से 2027 की एलटीसी जल्द जारी कर दी जाएगी। परिचालकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए डीजल आई डी सिंगल की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यालय से अनुमति लेकर रात्रि भत्ता 25 तक करने की मांग पर आश्वासन दिया गया और 240 किलोमीटर पूरे करने पर ओवर टाइम दिए जाना और वाया पटियाला चंडीगढ़ की रोटेशन को दुरुस्त किया जाएगा। शिकायतकर्ता के जांच में शामिल न होने पर केस को कर्मचारी के पक्ष में किया जाएगा।

इस मौके पर कुलदीप कन्हड़ी प्रधान टोहाना डिपो, धर्मपाल टोहाना, देवी लाल, सुरेंद्र चौबारा, भूपेंद्र, भजन लाल, उग्रसेन, रजाक खान, कुलबीर सिंह, अनिल राईका, मदन गढ़वाल, छिंदा राम, धर्मपाल रतिया, सुशील आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें