फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फतेहाबाद में महानिदेशक के खिलाफ प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने महानिदेशक पर बेमौसमी व नियमों के खिलाफ जाकर हजारों चालक परिचालकों के तबादले 300-300 किलोमीटर दूर करके बदले की भावना से घर से बेघर करने का आरोप लगाया है। यहां सैकड़ों कर्मचारियों ने महानिदेशक द्वारा सहमत मांगों को लागू न करने की हठधर्मिता व वायदा खिलाफी के विरोध में डिपो प्रधान शिवकुमार श्योराण के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। यूनियन शिष्टमंडल ने महाप्रबंधक से मिलकर महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंप मांगों का समाधान की मांग की।
विज्ञापन

डिपो प्रधान शिवकुमार श्योराण ने कहा कि महानिदेशक सरकार की छवि खराब करने के लिए कर्मचारियों को आंदोलन के लिए उकसाने के लिए जानबूझ कर सहमत हुई लंबित मांगों को लटकाये रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा अप्रैल माह में आम तबादले किए जाते हैं। कोरोना महामारी की मार प्रदेश की जनता व समस्त कर्मचारी पहले ही भुगत रहे हैं परंतु महामारी की परवाह किए बिना बेमौसमी व तबादला नीति को ताक पर रख कर हजारों कर्मचारियों को दूर दराज डिपो में भेज कर एक ओर मार झेलने के लिए मजबूर किया है जिस कारण कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
उन्होंने कहा महानिदेशक की हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों की लंबित मांगों का 16 सूत्री मांग पत्र बढ़ कर 32 सूत्री हो गया है। उन्होंने बताया महानिदेशक जानबूझ कर कर्मचारियों को निर्णायक आंदोलन के लिए मजबूर कर रहे हैं। इस बात की शिकायत 2 सितंबर को होने वाली बैठक में परिवहन मंत्री को की जाएगी। यूनियन के केंद्रीय कमेटी सदस्य चंद्रभान खटक व सचिव रामदिया श्योकंद, संगठन सचिव राजेंद्र फौजी, कैशियर रामनिवास जांगड़ा, कार्यालय सचिव कंवर पाल, सह सचिव प्रदीप कुमार, कमल सिंह, अशोक कुमार व सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक प्रधान राजपाल मित्थाथल, सचिव इंद्र सिंह घासी, कैशियर महेश गोदारा ने भी सरकार की कर्मचारी व जन विरोधी नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें