फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दोपहर में कम सवारियों वाले रूटों पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Fri, 22 May 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बढ़ते तापमान के बीच हरियाणा रोडवेज ने दोपहर 12 से 3 बजे तक कुछ रूटों पर बस सेवा रोकने का फैसला लिया है। इस निर्णय से ग्रामीण रूटों की सवारियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विभाग का कहना है कि इस समय बसें खाली चलती हैं। जिससे आर्थिक नुकसान और इंजन, टायर व अन्य खराबियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


फतेहाबाद डिपो व टोहाना सब डिपो में कुल 190 बसें हैं जो लगभग 95 रूटों पर चलती हैं। इनमें ग्रामीण व शहरी रूट शामिल हैं। विभागीय निर्देशों के अनुसार, जिन रूटों पर दोपहर में पर्याप्त यात्री नहीं मिलते वहां बसें नहीं चलेंगी। इस कदम का मकसद गर्मी के मौसम में बसों को सुरक्षा व रखरखाव की दृष्टि से बचाना है।

पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तेज गर्मी में बस चलाने से इंजन गर्म होने, टायर फटने और अन्य तकनीकी समस्याओं का खतरा रहता है। इसके अलावा गर्मी से कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन






:: कई दिनों से दोपहर में खाली चल रही हैं रोडवेज बसें

पिछले कई दिनों से दोपहर के समय कई रूटों पर बसें आधी सीटें खाली लेकर चल रही थीं। डीजल खर्च और रखरखाव लागत बढ़ने से रोडवेज पर आर्थिक दबाव भी बढ़ रहा था। इसी स्थिति को देखते हुए अस्थायी रूप से बस संचालन सीमित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि व्यस्त मार्गों और प्रमुख शहरों वाले रूटों पर जरूरत के अनुसार बसें चलती रहेंगी ताकि यात्रियों को अधिक परेशानी न हो।





:: मुख्यालय की ओर जारी गाइडलाइन के निर्देशानुसार फतेहाबाद डिपो व टोहाना सब डिपो में दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जिन रूटों पर सवारियां कम है या नहीं है। वहां बसें नहीं चलाई जाएगी।
विज्ञापन


- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें