फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोडवेज प्रशासन ने बसों में रखवाए पानी के 100 कैंपर, यात्रियों की बुझेगी प्यास

विज्ञापन
फतेहाबाद से अमृतसर जाने वाली बस में यात्रियों के लिए पानी का कैंपर रखते हुए कर्मचारी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य परिवहन के फतेहाबाद डिपो प्रशासन की ओर से 100 कैंपर किराये पर मंगवा कर रोडवेज बसों में रखवाए गए हैं। इससे भीषण गर्मी में गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को बसों में पेयजल के लिए नहीं तरसना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रोडवेज मुख्यालय द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए रोडवेज बसों में पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए सभी जिला महाप्रबंधकों को पत्र लिखा गया था। पत्र जारी होने के एक सप्ताह बाद फतेहाबाद डिपो प्रशासन बसों में कैंपरों की व्यवस्था करवा पाया है। इस संबंध में अमर उजाला में 20 जून के अंक में दूसरे नंबर पेज पर समाचार भी प्रकाशित किया गया था।
जिले में 195 बसें, टोहाना सब डिपो से चल रहीं 95
जिले में रोडवेज की 195 बसें हैं। इनमें लंबी दूरी से लेकर लोकल रूट तक की बसें शामिल हैं। 100 बसों का परिचालन फतेहाबाद जिला मुख्यालय से होता है जबकि 95 बसें टोहाना सब डिपो में हैं। इससे पहले बसों में कुछ चालक-परिचालक अपने स्तर पर ही कैंपर रखकर यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था करते थे। मगर 18 जून को मुख्यालय की ओर से पत्र जारी कर बसों में पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को फतेहाबाद डिपो की सभी रूटों पर जाने वाली 100 बसों में पानी के कैंपर रखवाए गए। रोजाना सुबह ठंडे पानी से भरे कैंपर बस स्टैंड पर पहुंचेंगे, जहां से एक-एक कैंपर हर बस में रखा जाएगा।
विज्ञापन

इन रूट पर चलने वाली बसों में रखवाए कैंपर

फतेहाबाद से बस चलकर दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, पानीपत, गुरुग्राम, श्रीगंगानगर, जोधपुर, हनुमानगढ़, रावतसर, सुरतगढ़, सालासर, हरिद्वार, अमृतसर कटरा, शाहतलाई को जाने वाली बसों में यात्रियों के लिए पानी के कैंपर रखवाए गए हैं। रोडवेज बस में सवार यात्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि यह रोडवेज मुख्यालय का सराहनीय फैसला है। इससे गर्मी में यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, सिरसा की ओर जाने वाली बस में सवार यात्री रामचंद्र ने कहा कि अब बसों में प्यासे यात्रियों को राहत मिलेगी। यह व्यवस्था पहले ही की जानी चाहिए थी।
कोट

मुख्यालय से जारी पत्र के अनुसार सभी रोडवेज बसों में यात्रियों के लिए पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। टोहाना व फतेहाबाद डिपो की सभी बसों में पानी के कैंपर रखवाने के लिए कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

- विजय दलाल, महाप्रंबधक, फतेहाबाद डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें