फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: योग नगर में दो घरों में घुसे चोर, नकदी और जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के योग नगर में चोर दो घरों में घुसकर नकदी, सोने के जेवर व घरेलू सामान चुराकर ले गए। घटना के दौरान दोनों के परिवार बाहर गए हुए थे। रात 11 बजे लौटे तो घटना का पता चला। सोमवार को पुलिस ने मामले में योग नगर निवासी जसपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में जसपाल सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने कर्मवीर का मकान है। रविवार को किसी काम से घर को ताला लगाकर बाहर गए हुआ था। जब रात 11 बजे घर लौटा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। इसके अलावा अंदर के दरवाजों को लगे ताले भी टूटे मिले। जब अलमारी को चेक किया तो 35 हजार रुपये नकदी, दो जोड़ी के सोने के झुमके, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, दो सोने की चूडिय़ां, एक जेंटस अंगूठी, तीन लेडिज अंगूठी, दो जोड़ी की चांदी की पाजेब गायब मिली। इसके अलावा चोर पड़ोसी कर्मबीर के घर में घुसकर एक इंवर्टर की बैटरी चोरी करके ले गए। फिलहाल शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें