फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 20 करोड़ रुपये की लागत से 163 गांवों में होगी सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में ​स्थित जिला परिषद कार्यालय।
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा गांवों में जिला परिषद को बड़ी सड़कों और गलियों की मरम्मत की शक्ति देने के बाद अब हरियाणा राज्य कृषि विपणन निगम ने जिले की 163 सड़कों की मरम्मत का कार्य जिला परिषद को सौंप दिया है। जिला परिषद को काम करवाने के लिए सरकार की ओर से तीन करोड़ रुपये की राशि आ चुकी है। अभी 17 करोड़ रुपये की राशि आना बाकी है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा जिला परिषद को विभिन्न विभागों के 13 कार्य करने की अनुमति दी गई है। जिला परिषद के द्वारा ही विभिन्न विभागों के यह कार्य होने हैं। इनमें महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन निगम, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा किए जाने वाले काम हैं। सरकार के आदेशों के बाद हरियाणा राज्य कृषि विपणन निगम ने जिले में सभी खंडों में बनने वाली 27 फुट या इससे अधिक चौड़ी सड़कों की मरम्मत कार्य जिला परिषद को सौंप दिया है। ज्ञात रहे कि इन सड़कों में कई सड़कें 13 साल पुरानी हैं और वह टूट फूट चुकी हैं।


जिले में 27 से 30 फुट तक की सड़कों की होगी मरम्मत
ग्रामीण क्षेत्रों से होकर जाने वाली 27 से 30 फुट तक की सड़कों की मरम्मत जिला परिषद करवाएगा। हरियाणा राज्य कृषि विपणन निगम ने इनमें से 163 सड़कों की मरम्मत का कार्य जिला परिषद को सौंप दिया है। इन सड़कों पर 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसमें से तीन करोड़ रुपये सरकार की ओर से जिला परिषद को मिल भी गए हैं और कुछ मार्गों के कार्य लिए कि जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता ने रोड एस्टीमेट भी तैयार कर लिया है, जिसे जिला परिषद की प्रधान द्वारा स्वीकृत करना है। इसके अलावा 17 करोड़ और अभी जिला परिषद को मिलने हैं, जिससे सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। यह बजट जिला परिषद को मिलने वाला सालाना बजट से अलग होगा।
विज्ञापन


कोट
जिला परिषद को हरियाणा राज्य कृषि विपणन निगम ने 163 सड़काें की मरम्मत का कार्य सौंपा है। सरकार की ओर से इसके लिए अलग से तीन करोड़ रुपये का बजट आया है। बाकी बजट बाद में आना है। जल्द ही मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें