फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्विफ्ट डिजायर कार से 15 किलो चूरापोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सरदूलगढ़ रोड पर पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से 15 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी कार चालक की पहचान गांव भरपूर निवासी जगदीप के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार टीम सरदूलगढ़ रोड पर गश्त कर रही थी, तभी पास से एक गाड़ी निकली। रुकवाने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी भगा ली। गांव नागपुर में रजवाहा के पास गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 15 किलोग्राम चूरा पोस्त मिला। पुलिस ने आरोपी जगदीप को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें