फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाढ़ से प्रभावित हुए 25 गांवों की सड़कों की होगी मरम्मत

Thu, 22 Feb 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बाढ़ से प्रभावित हुए 25 गांवों की सड़कों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में जुलाई में आई बाढ़ के कारण खराब हुई सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए जिला परिषद ने टेंडर जारी कर दिए हैं। जिला परिषद की ओर से 25 गावों की सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए 10 करोड़ 74 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी और 1 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे।

पिछले साल जुलाई में घग्गर नदी के कारण आई बाढ़ से टोहाना, रतिया, जाखल, कुलां व फतेहाबाद के अनेक गांव प्रभावित हुए थे। गांवों के खेतों व सड़कों पर 5 से 6 फुट तक पानी जमा हो गया था। प्रशासन को पानी निकालने के लिए सड़कों को भी तोड़ना पड़ा था। हरियाणा कृषि विपणन मंडल ने अपने अधीन आने वाली सड़कों की मरम्मत का कार्य जिला परिषद को पिछले साल ही सौंप दिया था, लेकिन इनके टेंडर नहीं हो पा रहे थे। हाल ही में जिला परिषद की बैठक में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पहुंचे तो यह मुद्दा जोरों से उछला था। जिला परिषद की प्रधान सुमन खिचड़ ने भी अधिकारियों से इन सड़कों के टेंडर जारी करने में हो रही देरी के कारण पूछे थे। पंचायत मंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद अब जिला परिषद ने 25 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन



इन गांवों की सड़कों की होगी मरम्मत
रजाबाद से काताखेड़ी की सड़क पर 61.88 लाख, तलवाड़ा से चुहड़पुर तक सड़क के लिए 30.28 लाख, नड़ैल से उदयपुर की सड़क के लिए 58.58 लाख, तेलीवाड़ा से चिम्मो की सड़क के लिए 29.89 लाख, दिवाना से ढाणी टिब्बा सड़क के लिए 25.53 लाख, तलवाड़ा से चुल्हड़पुर के लिए 30.28 लाख, ढाणी बीजा लांबा से मल्हड़ की सड़क के लिए 48.52 लाख, रायपुर ढाणी से सुखमनपुर की सड़क के लिए 31.62 लाख, बहबलपुर से मानपुर की सड़क के लिए 44.58 लाख, बोसवाल से अयाल्की के लिए 26.66 लाख, भिरडाना से काताखेड़ी के लिए 49.05 लाख, चांदपुरा हेड से साधनवास की सड़क के लिए 63.64 लाख, चिल्लेवाल गांव की सड़क के लिए 49.57 लाख, शक्करपुरा से ढाणी चिल्लेवाल के लिए 37.24 लाख, लांबा से करंडी तक 72.49 हजार, मुंशीवाली से सुखमनपुर की सड़क के लिए 51.70 लाख, रजाबाद-भिरडाना-अहरवां सड़क के लिए 1.40 करोड़, रजाबाद से काताखेड़ी के लिए 61.88 लाख, ढाणी ठोबा से मल्हड़ के लिए 54.54 लाख, अयाल्की से मल्हड़ के लिए 53.08 लाख, नड़ैल से जाखल के लिए 45.45 लाख, जाखल से धारसूल के लिए 11.16 लाख, ढाणी तलवाड़ी से साधनवास गांव की भाखड़ा मेन ब्रांच नहर के पुल तक 24.34 लाख व नत्थुवाल-म्योंदकलां-ढाणी चिल्लेवाल की सड़क के लिए 13.10 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



जिला परिषद ने बाढ़ प्रभावित गांवों की खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिए हैं। एक मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। - योगेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, जिला परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें