रतिया में मॉडल टाउन को जाने वाले रोड पर भरा बरसाती पानी : संवाद
रतिया। शहर में बुधवार सुबह डेढ़ घंटा रुक-रुककर हुई बारिश के बाबजूद भी अनाज मंडी व मॉडल टाउन को जोड़ने वाले रास्ते पर कई फीट पानी भर गया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन के कोई कर्मचारी ने पानी निकासी के लिए कोई जरूरी कदम नहीं उठाए।
इस कारण अनाज मंडी के साथ-साथ मॉडल टाउन के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। टेलीफोन एक्सचेंज का गेट भी पानी से भर गया।
अनाज मंडी के निवासियों ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज के पास मॉडल टाउन व अनाज मंडी को जाने वाले रास्ते पर सुबह आई बरसात के कारण कई कई फुट पानी मौके पर जमा हो गया। इसका मॉडल टाउन जाने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि इस रोड पर बरसात के समय हर बार पानी भर जाता है लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी पानी निकासी की उचित समस्या समस्या का उचित समाधान करने का प्रयास नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज के पास ही कई लाख रुपए की लागत से रिचार्ज बोर भी लगवाया गया था लेकिन रिचार्ज बोर लगाने का भी कोई फायदा नहीं हुआ और पानी रिचार्ज बोर से बाहर ही रह जाता है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से हर बार पानी निकासी के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं लेकिन धरातल पर उनका कोई फायदा नहीं हो पाता है।
प्रशासन को पानी निकासी के लिए किए जाने वाले खर्च की भी उचित जांच पड़ताल करनी चाहिए।