फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत देने के लिए दो घंटे बैठे रहे विद्यार्थी, जाम लगाने पर 10 मिनट में पहुंचे रोडवेज जीएम

Fri, 11 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस चालक बस में बिठाते नहीं है और प्राइवेट बस चालक अब रोडवेज पास को मान नहीं रहे हैं। तो हम क्या करें, मजबूरन हमें यह जाम लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह कहते हुए भूना से फतेहाबाद पढ़ने के लिए आने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों ने बस स्टैंड के गेट को बंद कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने विद्यार्थियों को फतेहाबाद जीएम के पास भेज दिया। जीएम के पास पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं की शिकायत सुनने के लिए दो घंटे तक कोई अधिकारी बाहर नहीं आया तो विद्यार्थियों ने बस स्टैंड के सामने हाइवे पर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना मिलने पर दस मिनट में रोडवेज डिपू के जीएम समेत तमाम अधिकारी भी पहुंच गए और पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। विद्यार्थियों ने 20 मिनट तक जीएम का घेराव करके रखा और लिखित आश्वासन लेने के बाद ही जाम खोला। जाम लगा रहे छात्र व छात्राओं ने जीएम लेखराज को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि भूना से सैकड़ों लड़के व लड़कियां पढ़ने के लिए फतेहाबाद के कॉलेज में आते हैं।
विज्ञापन


सुबह रोडवेज बस के चालक परिचालक विद्यार्थियों को बिठाते नहीं है। प्राइवेट बस के परिचालक भी बस पास को न मानते हुए उनके साथ गाली-गलोच करते हैं। जिस कारण आए दिन उनके सामने परेशानी आ रही है। सुबह उन्होंने भूना में भी इसीलिए जाम लगाया था, जहां से उन्हें एसएचओ ने कहा कि आप फतेहाबाद पहुंच जाए और मैं वहां पर आ रहा हूं। छात्राओं ने कहा कि वह फतेहाबाद पहुंच गई लेकिन एसएचओ नहीं आया।


भीड़ के बीच जीएम बार-बार विद्यार्थियों को आश्वासन देते रहे कि वह बस स्टैंड पर इंस्पेक्टर की डयूटी लगा देंगे उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन छात्राएं नहीं मानी और बोली कि और कहा कि छात्राओं के लिए स्पेशल बस चलाई जाए और प्राइवेट में बस पास मान्य किया जाए और पहले आप कागज पर लिख कर दो कि एक सप्ताह में समस्या का समाधान होगा लेकिन अधिकारी लिखकर देने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


इस बीच कम से कम 20 मिनट तक खींचतान चलती रही और अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में बस समस्या का समाधान होगा। जिसके बाद विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें