फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और कार की टक्कर, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
गांव बड़ोपल के पास रोडवेज बस और कार की हुई टक्कर - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल और खाराखेड़ी के बीच रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोग बीच में फंस गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकालकर अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद बड़ोपल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया। घायल की पहचान गांव पिरथला निवासी राधेश्याम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक जींद डिपो की बस पानीपत से गंगानगर जा रही थी। गांव बड़ोपल के पास अचानक बस के सामने कार आ गई। बस चालक ने रोकने का प्रयास किया लेकिन कार से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार दो लोग उसमें फंस गए। राहगीरों ने गाड़ी की खिड़की तोड़कर फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और अग्रोहा मेडिकल भिजवाया। घटना के दौरान रोड पर जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक रोड पर जाम लगा रहा। पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाकर दोनों वाहनों को हटवाया। इसके बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें