फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से सड़क पर चढ़ाते समय ट्रैक्टर ने किया जंप, ट्राली के पहिये तले दबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां। कुलां गांव में एक खेत से धान लोडकर वापस कुलां की ओर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली में सवार श्रमिक की उसी ट्राली के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर कुलां पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कुलां निवासी बलदेव सिंह उर्फ देबू मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार को किसान सुखदीप सिंह उसे दिहाड़ी पर खेत ले गया था। कुलां निवासी किसान सुखदीप सिंह टोहाना रोड पर सड़क किनारे स्थित अपने खेत में से ट्राली में धान लोडकर ट्रैक्टर चलाकर अपने घर की ओर वापस आ रहा था। ट्रैक्टर के बोनट पर ही मजदूर बलदेव सिंह बैठा था। खेत से आते समय जब चालक ट्रैक्टर को खेत से सड़क पर चढ़ाने लगा तो उस समय ट्रैक्टर जंप खा गया। जिससे बलदेव सिंह ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गया। बताया गया है कि बलदेव एक हाथ से दिव्यांग था तो दूसरे हाथ में कुछ सामान लिया हुआ था। ऐसे में ट्रैक्टर जंप खाने से वह स्वयं को संभाल नहीं पाया और सीधे ट्रैक्टर से पलट गया। इससे ट्राली का भारी पहिया उसके शरीर से गुजर गया। बताया गया है कि मजदूर के ट्रैक्टर से गिरने का चालक को पता तक नहीं चला और उसने ट्रैक्टर चलाना जारी रखा। इससे ट्राली मजदूर को कुछ दूरी तक घसीटते रही। इससे वे पूरी तरह से कुचला गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कुलां पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर बलदेव सिंह को टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। कुलां पुलिस चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बलदेव सिंह के भाई महेंद्र सिंह की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक सुखदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें