फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब में सड़क हादसा, क्नीनिक संचालक की पत्नी की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर की रेड स्टार गली निवासी क्नीनिक संचालक अशरफ की पत्नी समेत तीन लोगों की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में अशरफ की बेटी भी घायल हो गई है।
विज्ञापन

मृतकों में अशरफ की पत्नी कौशर, पंजाब के मलेरकोटला निवासी कार चालक रोहित, अशरफ की साली का लड़का शाहिद बताया गया है। वहीं अशरफ की बेटी कैफिया को गंभीर चोटें आई हैं। उसे लुधियाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य टोहाना से मलेरकोटला बस में सवार होकर गए थे। वे आगे निजी कार के माध्यम से पंजाब के अहमदगढ़ किसी कार्य से गए थे। जब वे वापस आ रहे थे तो उनकी कार सड़क पर ट्राले से टकरा गई जिससे ये हादसा हुआ है। उस कार में 6 लोग सवार होना बताया गया है। अशरफ टोहाना में लंबे समय से रेड स्टार होटल वाली गली में क्नीनिक संचालक हैं। इसके बाद से गली में इसी हादसे की चर्चा रही। वार्ड के पार्षद अशोक गर्ग ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें