फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कैंटर पेड़ से टकराया, बरवाला निवासी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। रतिया रोड पर शनिवार रात अनियंत्रित कैंटर पेड़ से जा टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई है। भूना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक कैंटर चालक की पहचान बरवाला के वार्ड नंबर 2 निवासी सोनू (29) के रूप में हुई है। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चालक के शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बरवाला के वार्ड नंबर 2 निवासी 29 वर्षीय सोनू पुत्र राजेंद्र सिंह शनिवार की देर शाम को अपना कैंटर चलाकर बरवाला से रतिया जा रहा था। वह जैसे ही रात्रि करीब दस बजे भूना शहर से बाहर रतिया रोड पर निकला तो अचानक उसका कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकरा गया। कैंटर पेड़ से टकराने से हुए धमाके के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कैंटर चालक सोनू को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परंतु जब सोनू को अग्रोहा से हिसार लेकर गए तो वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक चालक सोनू के पिता राजेंद्र सिंह ने बयान दिए हैं कि कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। इसलिए पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें