फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : अपहरण कर हाथ-पैर तोड़ने थे पर नशे में हमला इतना गंभीर हो गया और सचिन की मौत हो गई

Sat, 06 Jun 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। सचिन उर्फ चिन्ना की हत्या के मामले में रिमांड के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका इरादा अपहरण कर हाथ-पैर तोड़ने का था पर शराब के नशे में हमला इतना गंभीर हो गया और उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ पुलिस एक और बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर शाम पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों प्रवीण उर्फ पिन्नी और सुरजी निवासी भूना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इस चर्चित हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है जबकि तीन नामजद और 15 अज्ञात आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर कंवर सिंह गिल के नेतृत्व में गठित टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रवीण उर्फ पिन्नी और सुरजी के खेतों में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।



थाना प्रभारी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी दीपक उर्फ बिल्ला ने खुलासा किया कि सचिन उर्फ चिन्ना के साथ कॉलेज समय से उनकी रंजिश चली आ रही थी। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झगड़े और हमले हो चुके थे। वारदात के दिन उनका इरादा सचिन का अपहरण कर उसके हाथ-पैर तोड़ने का था लेकिन शराब के नशे में हमला इतना गंभीर हो गया कि चाकू व बाइक की चैन उसके गले में लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को भांभू गैंग से जुड़ा होना भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन


उधर, मृतक के पिता राजबीर सिंह और चाचा कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया है कि पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड जगजीत उर्फ जज है। जगजीत ने ही हत्या की साजिश रची और मौके पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिलवाया। परिजनों का दावा है कि मरने से पहले सचिन ने हमलावरों के नाम बताए थे जिनमें जगजीत उर्फ जज का नाम प्रमुख था। उन्होंने मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई में देरी हुई तो समाज के लोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बुधवार को मृतक के चाचा कृष्ण कुमार की शिकायत पर भांभू गैंग के जगजीत उर्फ जज, कुशाल, अमन, सौरभ, प्रवीण उर्फ पिन्नी, दीपक उर्फ बिल्ला, संजय उर्फ चिड़ीमार, कार्तिक और सुरजी समेत 10 नामजद तथा 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबित दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें