फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान खरीद और उठान की धीमी रफ्तार से मंडियों में किसान परेशान

Thu, 05 Nov 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कुलदीप, किसान।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद और उठान धीमा होने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। फसल लेकर मंडी पहुंचने के बाद भी उन्हें एमएसपी पर उपज बेचने के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव भूथन कलां के किसान कुलदीप को भी धान बेचने के लिए आठ दिन तक इंतजार करना पड़ा। मंडी में पहुंचे किसान पवन, विष्णु और रामनिवास ने बताया कि फसल की समय पर खरीद नहीं होने से उन्हें कई दिनों तक मंडी में रुकना पड़ रहा है। इससे रखवाली और अन्य खर्च भी बढ़ रहे हैं।

9.63 लाख क्विंटल धान की खरीद बाकी
जिले की मंडियों में अब तक 59 लाख 92 हजार 520 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें से 50 लाख 29 हजार 110 क्विंटल की खरीद हो चुकी है जबकि 9 लाख 63 हजार 410 क्विंटल की खरीद बाकी है।
विज्ञापन


15.84 लाख क्विंटल धान की उठान लंबित
मंडियों से अब तक 34 लाख 44 हजार 340 क्विंटल धान का उठान हुआ है। अभी 15 लाख 84 हजार 770 क्विंटल धान का उठान बाकी है। उठान में देरी से मंडियों में जगह की कमी बढ़ने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से खरीद प्रक्रिया तेज करने और खरीदे गए धान का जल्द उठान करवाने की मांग की है।

दिवाली के त्योहार पर व्यापार मंडल की और से शुक्रवार से सोमवार तक छुट्टी रखी गई है। ऐसे में किसानों से अपील है कि वे अगले चार दिनों तक मंडी में अपनी फसल लेकर न आए।
- रमेश तनेजा, व्यापार मंडल प्रधान, फतेहाबाद।

:: मंडी में उठान और खरीद की प्रक्रिया जारी है। किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होगी। किसानों से अपील है कि वे फसल को मंडी में पूरी तरह से सुखाकर ही लाएं।
विज्ञापन

- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।

कुलदीप, किसान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें