फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: न्यू गुप्ता कॉलोनी के लोगों ने सौंपा ज्ञापन, बीयर बार लाइसेंस न देने की रखी मांग

Mon, 24 Nov 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए नई गुप्ता कॉलोनी के लोग। स्त्रोत- कॉलोनीवासी।
विज्ञापन
टोहाना। रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन न्यू गुप्ता (प्रभाकर) कॉलोनी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान पवन गिरधर के नेतृत्व में कॉलोनी से जुड़ी समस्याओं के बारे में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के कार्यालय स्टाफ को मांगपत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि कॉलोनी मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट ने बीयर बार (एल-4, एल-5) लाइसेंस के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग में आवेदन किया है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने कहा कि रेस्टोरेंट के पास कोचिंग सेंटर, आईलेट्स सेंटर, जिम और अस्पताल संचालित हैं, जहां विद्यार्थियों, महिलाओं और आमजन का आवागमन रहता है। बीयर बार का लाइसेंस मिल जाने पर क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों की आशंका बढ़ जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए रेस्टोरेंट को बीयर बार लाइसेंस नहीं दिया जाना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि नगर परिषद से पास नक्शे के अनुसार प्लॉट नंबर 146 और 147 रिहायशी निर्माण के लिए स्वीकृत हैं, जबकि इन प्लॉटों पर कॉमर्शियल निर्माण किया जा रहा है। यह नियम विरुद्ध है। मांग पत्र सौंपने के दौरान विक्रम प्रभाकर, सुरेंद्र कुमार, अशोक भाटिया, मनीष गोयल, सुधीर शर्मा, योगेश शर्मा, आशीष परूथी, मोंटू अरोड़ा, बलजीत सिंह सहित कई कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें