फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अशोकनगर में गली के घटिया निर्माण पर गलीवासियों में रोष, काम रुकवाया

Mon, 28 Sep 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गली में मिट्टी व पुराना मलबा डालकर किया गया निर्माण। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अशोक नगर स्थित टावर वाली निर्माणाधीन गली में लेवल और ढलान सही तरीके से नहीं किए जाने तथा निर्माण में कथित तौर पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए गलीवासियों ने सोमवार को काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

गलीवासियों का कहना है कि शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने मंत्री कृष्ण बेदी से मिलने की तैयारी शुरू कर दी। इसकी भनक लगते ही नगर परिषद के जेई बृजलाल साहू मौके पर पहुंचे और गलीवासियों से बातचीत कर खामियां दूर करने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
नगर परिषद की ओर से अशोक नगर में टावर वाली गली का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। गलीवासी विनोद, सुरेंद्र, गुरजंट, जमना देवी और सरोज सहित अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण के दौरान गली का लेवल और ढलान बीच की ओर करने के बजाय सड़क के दोनों ओर कर दिया गया।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इससे बारिश के दौरान आसपास के ऊंचाई वाले टिब्बा क्षेत्र का पानी गली में आने की समस्या बढ़ सकती है। गलीवासियों के अनुसार, गली में पहले से ही अक्सर सीवरेज ठप रहता है। ऐसे में पानी की उचित निकासी नहीं होने से समस्या और बढ़ सकती है।

मिट्टी के साथ पुराना मलबा डालने का आरोप
गलीवासियों ने आरोप लगाया कि सड़क की ढलान तैयार करने के लिए मिट्टी के साथ पुराने निर्माण का मलबा भी डाला गया और इसके ऊपर सीमेंट का लेप कर दिया गया। जानकारी मिलने पर गलीवासियों ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों से काम बंद करवा दिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।

शिकायत के चार दिन बाद मौके पर पहुंचे जेई
गलीवासियों का कहना है कि शिकायत के बावजूद कई दिनों तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज होकर उन्होंने फतेहाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से मुलाकात कर शिकायत करने का निर्णय लिया। इसी दौरान जेई बृजलाल साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने गली का निरीक्षण कर ठेकेदार को खराब लेवल ठीक करने तथा डाली गई मिट्टी और पुराने मलबे को हटाकर निर्धारित सामग्री से निर्माण करने के निर्देश दिए।
-
बारिश पानी के कनेक्शन पर भी सवाल
गलीवासियों विनोद, गुरजंट, जमना देवी और सरोज ने आरोप लगाया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए मेन सीवरेज लाइन में कनेक्शन देने के बजाय घरों के सीवर से कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने इसकी भी जांच कराने की मांग की।
-
गली के लेवल और पुराने मलबे को लेकर शिकायत मिली थी। जेई को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। यदि ठेकेदार की ओर से निर्धारित मापदंडों के विपरीत काम किया गया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

— सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद, फतेहाबाद

सूचना मिलने के बाद गली का मुआयना किया गया। जांच के दौरान कुछ खामियां मिली हैं। ठेकेदार को गुणवत्ता के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
— बृजलाल, जेई, नगर परिषद, फतेहाबाद

फतेहाबाद। गली में मिट्टी व पुराना मलबा डालकर किया गया निर्माण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें