फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना मोड़ पर बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत, एक घायल

Mon, 28 Sep 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर दुर्घटना ग्रस्त हुई मोटरसाइकिल के बाद घायल युवक स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार रोड स्थित भूना मोड़ के पास रविवार रात बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में बाइक सवार यशपाल की मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जगजीवनपुरा निवासी यशपाल बाइक पर पुराने बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शिव चौक निवासी युवक स्कूटी से वहां पहुंचा। भूना मोड़ के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
हादसे में यशपाल को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यशपाल तीन बेटियों का पिता था। वहीं स्कूटी सवार युवक भी हादसे में घायल हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दोनों वाहनों की टक्कर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शहर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि मृतक यशपाल के भाई के बयान पर आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर थाना प्रभारी संजय का कहना है कि आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें