फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मढ़ में पेयजल किल्लत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Sep 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 गांव मढ़ में पिछले एक सप्ताह से जलघर की मोटर खराब होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

मजबूरन ग्रामीणों को चार किलोमीटर दूर स्थित गांव गन्दा व मलवाला से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग के जेई को सूचना दिए जाने के बाद भी मोटर ठीक न हो पाने के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग के जेई व एसडीओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

और जलघर का घेराव करते हुए चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में उनके जलघर की मोटर न बदली गई तो ग्रामीण जलघर पर तालाबंदी करेंगे। ग्रामीण लालू महता, राज कुमार चुघ, तलविंद्र, अमन, सोनू, जगदीश, प्रेम, लाड़ी, शैंकी, मोंटी, छिंद्र आदि ने आरोप लगाया कि गांव के जलघर में लगी मोटर खस्ता हालत में है पिछले दो महीने में यह मोटर कई बार खराब हो चुकी है। खराब मोटर को विभाग ठीक नहीं करवाता।
विज्ञापन


जिसके चलते मजबूरी में ग्रामीण अपने स्तर पर ही मोटर को ठीक करवाते हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह से मोटर खराब पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग के जेई राजेंद्र कुमार को मोटर के खराब होने की सूचना दी। लेकिन अभी तक मोटर ठीक नहीं करवाई गई। जिससे ग्रामीणों को पानी न मिलने के चलते त्राहि त्राहि मची हुई है।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों को पड़ोसी गांव गन्दा व मलवाला से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब भी इस बारे में जेई से शिकायत की जाती है तो जेई उनकी बात नहीं सुनते। उनसे पहले पंचायत से प्रस्ताव पारित कराने की बात कही जाती है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष पनप रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिनों में अगर मोटर ठीक न हुई तो ग्रामीण जलघर पर ताला लगा देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें