फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 85 चौपालों में से 11 का मरम्मत काम हुआ पूरा, 74 में जारी

Wed, 20 Nov 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मेहूवाला में बनी चौपाल जिसका होना है मम्मरत कार्य।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के विभिन्न गांवों में बनी चौपालों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। पंचायत विभाग को इन कामों को करने का जिम्मा दिया गया है। विभाग के द्वारा इन 85 चौपालों की मरम्मत के लिए 3 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि खर्च कर इनका सुधार किया जाना है।
विज्ञापन

पंचायत विभाग के द्वारा जिले के 58 गांवों की 85 चौपालों की मरम्म्त को लेकर काम किया जा रहा है। 85 चौपालों में से 11 का काम पूरा हो चुका है, वहीं 74 का काम जारी है। ये चौपालें जिले के फतेहाबाद, भट्टू, रतिया, भूना व नागपुर ब्लॉक की है। काफी सालों पहले इन चौपालों का निर्माण करवाया गया था, जिसके बाद इनका रखरखाव सही नहीं किया गया। कई चौपालों की हालत तो ऐसी हो चुकी हैं कि इनमें बैठना भी मुश्किल हो गया था।
-
ग्रामीणों को मिलेगा फायदा
- जिले के 58 गांवों की 85 चौपालों के सुधारीकरण से ग्रामीणों को इसका भरपूर फायदा मिलेगा। काफी समय से देखभाल न होने के कारण इन चौपालों की स्थिति काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद नई पंचायतें चुने जाने के बाद से सरपंचों ने इस ओर ध्यान दिया। जिसके बाद इनका सर्वे होने के बाद इन चौपालों की मरम्म्त करने के लिए सरकार से मंजूरी ली गई।
विज्ञापन


इन चौपालों का काम हुआ पूरा
ढिंगसरा में चौपाल - 4.93 लाख
किरढान में एससी चौपाल - 3.44 लाख
किरढान में एससी चौपाल (दो) - 6.70 लाख
कुकड़ावाली में एससी चौपाल - 4.13 लाख
सिरढान में एससी चौपाल - 4.17 लाख
चनकोठी में एससी चौपाल - 4 लाख
ढाणी दादुपुर में एससी चौपाल - 4.09 लाख
खुंबर में एससी चौपाल - 4 लाख
भरपुर में एससी चौपाल - 4.01 लाख
कुनाल में एससी चौपाल - 4.01 लाख
लाली में एससी चौपाल - 4 लाख

इन गांवों में बनी चौपालों की होनी है मरम्मत
गांव बनावाली में एससी चौपाल - 3.13 लाख
बनमंदौरी में एससी चौपाल (एक) - 3 लाख
बनमंदौरी में एससी चौपाल (दो) - 3.5 लाख
बनमंदौरी में बीसी चौपाल (एक) - 3.7 लाख
बनमंदौरी में एससी चौपाल (दो) - 3.8 लाख
भट्टू कलां में एससी चौपाल - 3.17 लाख
भट्टू मंडी में एससी चौपाल - 2.97 लाख
भट्टू मंडी में एससी चौपाल (दो) - 3.13 लाख
बोदीवाली में एससी चौपाल - 3.5 लाख
बोदीवाली में एससी चौपाल (दो) - 3.8 लाख
खाबड़ा कलां में एससी चौपाल - 3.15 लाख
मेहूवाला में एससी चौपाल - 5 लाख
शेखुपुर दडौली में एससी चौपाल - 4.21 लाख
जाण्डवाला बागड़ में चौपाल - 3.61 लाख
बैजलपुर में चौपाल - 4.58 लाख
दहमन में चौपाल - 5 लाख
गोरखपुर में एससी चौपाल - 4.74 लाख
गोरखपुर में जोगी चौपाल - 3.9 लाख
गोरखपुर में चौपाल - 4.88 लाख
गोरखपुर में दादा गेला चौपाल - 4.91 लाख
मोचीवाली में एससी चौपाल - 8.89 लाख
नहला में चौपाल - 5 लाख
नहला में बीसी चौपाल - 3.81 लाख
नहला में एससी चौपाल - 5.10 लाख
बड़ोपल में चौपाल - 5.43 लाख
बड़ोपल में चौपाल(दो) - 5.67 लाख
बलनवाली में एससी चौपाल - 4.24 लाख
बीघड़ में एससी चौपाल - 5.16 लाख
चपलामोरी में एससी चौपाल - 3.23 लाख
ढाणी मियां खां में एससी चौपाल - 5.15 लाख
ढाणी मियां खां में एससी चौपाल (दो) - 3.58 लाख
चिंदड़ में बीसी चौपाल - 3.58 लाख
धारनियां में बीसी चौपाल - 2.31 लाख
धारनियां में एससी चौपाल - 5.17 लाख
धारनियां में आंबेडकर चौपाल - 5.33 लाख
खाराखेड़ी में बीसी चौपाल - 6.37 लाख
कुम्हारिया में आंबेडकर चौपाल - 4.22 लाख
सालमखेड़ा में एससी चौपाल - 4.45 लाख
अयाल्की में एससी चौपाल - 4 लाख
भिरड़ाना में एससी चौपाल - 4.1 लाख
भिरड़ाना में एससी चौपाल (दो) - 4.15 लाख
भिरड़ाना में एससी चौपाल (तीन) - 4.76 लाख
भिरड़ाना में एससी चौपाल (चार) - 7.51 लाख
भिरड़ाना में बीसी चौपाल - 5.21 लाख
बोसवाल में एससी चौपाल - 2.09 लाख
झलनियां में एससी चौपाल - 3.08 लाख
झलनियां में एससी चौपाल (दो) - 3.09 लाख
झलनियां में एससी चौपाल (तीन) - 4.75 लाख
खैराती खेड़ा में बीसी चौपाल - 1.84 लाख
खैराती खेड़ा में एससी चौपाल - 2.74 लाख
बहबलपुर में एससी चौपाल - 2.96 लाख
भड़ोलावाली में एससी चौपाल - 4.83 लाख
हांसपुर में एससी चौपाल - 4.84 लाख
हड़ौली में एससी चौपाल - 3.43 लाख
जल्लोपुर में एससी चौपाल - 4 लाख
जांडवाला सोत्तर में एससी चौपाल - 3.43 लाख
नागपुर में बीसी चौपाल - 4 लाख
नक्टा में एससी चौपाल - 5.52 लाख
नक्टा में एससी चौपाल (दो) - 5.52 लाख
पिलछियां में एससी चौपाल - 4.99 लाख
ब्राहमण वाला में एससी चौपाल - 4 लाख
ब्राह्मण वाला में एससी चौपाल (दो) - 4.1 लाख
बाड़ा में एससी चौपाल - 4.1 लाख
चिम्मो में एससी चौपाल - 4 लाख
ढाणी बिलासपुर में एससी चौपाल - 4.01 लाख
खाई में एससी चौपाल - 4.01 लाख
लादुवास में एससी चौपाल - 4 लाख
लाली में एससी चौपाल - 4 लाख
लांबा में एससी चौपाल - 4 लाख
मुंशीवाली में एससी चौपाल - 4.01 लाख
मुंशीवाली में एससी चौपाल (दो) - 4 लाख
रत्ताखेड़ा में एससी चौपाल - 4 लाख
रतनगढ़ में एससी चौपाल - 4 लाख
सरदारेवाला में एससी चौपाल - 4 लाख
-
जिले के 58 गांवों में बनी 85 चौपालों की मरम्मत का कार्य जारी है। जिस पर 3 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। 85 चौपालों में से 11 का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, एक्सईन, पंचायती राज, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें