फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राशन डिपो पर बचा सरसों तेल 31 तक मिलेगा

Fri, 28 Aug 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के राशन डिपो पर पहले से पड़ा सरसों का तेल अब पात्र उपभोक्ताओं को 31 अगस्त तक मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस बारे में डिपो संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। तेल का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।
विज्ञापन

विभागीय आदेश के बाद डिपो संचालकों ने सरसों के तेल के उपलब्ध स्टॉक की जांच शुरू कर दी है। जिन डिपो पर तेल बचा हुआ है वहां पात्र परिवारों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तेल दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को तेल लेने के लिए संबंधित डिपो पर पहुंचना होगा।
इस बार खास बात यह है कि जिले के डिपो संचालकों के पास सरसों के तेल की नई खेप नहीं पहुंची है। ऐसे में विभाग ने पुराने स्टॉक को ही वितरित करने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से सरसों के तेल का इंतजार कर रहे पात्र उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डिपो संचालकों के अनुसार उनके पास उपलब्ध तेल की मात्रा अलग-अलग है। कुछ डिपो पर स्टॉक सीमित है। ऐसे में सभी पात्र उपभोक्ताओं को तेल मिल पाएगा या नहीं इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। इस बार सरसों के तेल की नई आपूर्ति नहीं आने से वितरण व्यवस्था के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं थी।



प्रदेश सरकार की ओर से सरसों के तेल के वितरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। तेल का वितरण सिर्फ उन डिपो पर होगा जिसके पास पहले से स्टॉक पड़ा है। तेल का वितरण 31 अगस्त तक ही होगा।
विज्ञापन

- राजपाल, इंचार्ज, राशन डिपो फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें