फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उठान धीमी होने के कारण 69,741 मीट्रिक टन उपज मंडियों व खरीद केंद्रों में बाकी

Tue, 05 Nov 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियाें और खरीद केंद्रों पर पिछले चार दिनों से बंद पड़ी खरीद प्रक्रिया सोमवार को फिर से शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली। सोमवार को फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में किसान अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मंडी में खरीद नहीं होने के कारण गांव धांगड़ के किसान की नौ दिनों के बाद परमल धान की खरीद हो सकी है। धान की फसल को लेकर मंडी में पहुंचे किसान बलिंद्र, श्रवण, वीरपाल, हरि सिंह और रामकरण आदि ने बताया कि खरीद एजेंसियों की नमी की जांच करने वाली मशीन हर बार अलग-अलग नमी दिखा रही है।
किसान वीरपाल सिंह ने बताया कि उसने जब धान की फसल में अपने खेत में नमी की जांच की थी, तो 16 प्रतिशत नमी मिली थी। वहीं मंडी में पहुंचने के बाद नमी की मात्रा 18 प्रतिशत हो गई और जब निजी व्यापारियों ने नमी जांची तो 20 प्रतिशत पाई गई। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि इन मशीनों की जांच की जाए।
विज्ञापन


धान से अटी अनाज मंडी
जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर पिछले पांच दिनों से खरीद बंद थी, लेकिन उठान कार्य जारी रहा। ऐसे में किसानों और आढ़तियों को धान की फसल से अटी मंडी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उठान धीमा होने के कारण ऐसा हो नहीं हो सका। अनाज मंडी के व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि हैफेड खरीद एजेंसी का मंडी में 40,000 बैगों का उठान अभी भी शेष है।

जिले में अभी तक हुई खरीद और उठान की स्थिति
जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर अभी कुल धान की खरीद 5,95,366 मीट्रिक टन हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 1,47,641 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,94,901 मीट्रिक टन और वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 2,52,824 मीट्रिक टन धान का उठान किया है। इसके लिए किसानों को 1203.26 करोड़ राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिले में अभी तक 5,25,625 मीट्रिक टन का उठान किया है। वहीं, 69,741 मीट्रिक टन का उठान शेष है।
डीसी ने 8 खरीद केंद्रों पर वीरवार तक 90 फीसदी उठान करवाने के दिए निर्देश
डीसी मनदीप कौर ने खरीद एजेंसियों व मार्केट कमेटियों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वे खरीदी गई धान का जल्द से जल्द उठान करें। सभी एजेंसियां वीरवार तक 90 प्रतिशत से अधिक खरीदे गए धान का उठान कर लें। डीसी ने रतिया क्षेत्र के गांव भुंदड़वास, ब्राह्मणवाला, बोडा, बबनपुर के अतिरिक्त जाखल, धारसूल, नन्हेड़ी, चांदपुरा खरीद केंद्रों पर उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इन खरीद केंद्रों पर उठान औसतन कम है, इसलिए वीरवार तक 90 प्रतिशत से ज्यादा उठान करवाया जाए। उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों से कहा कि निर्धारित दिनों में एजेंसियां खरीद अवश्य करें। कोई भी दिन छूटना नहीं चाहिए। 15 नवंबर तक जिले में खरीद कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
जिले की अनाज मंडियों में धान की फसल की खरीद और उठान का काम जोरों पर है। अब तक 5,25,625 मीट्रिक टन धान की उठान कर ली गई है। -यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें