फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर ब्याह रचाने मामले में दोनों पक्षों के बयान हुए कलमबद्ध

Wed, 25 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुवान कोठी के युवक द्वारा धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी रचाने के विवादित मामले को लेकर डीएसपी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए गए।
विज्ञापन


इस्लाम कबूल कर निकाह रचाने वाले गुरविंद्रपाल उर्फ गोरखा ने अपनी पहली पत्नी व बच्चों को अपने साथ बुवान कोठी में रखने के लिए बयान दिए, लेकिन सुखविंद्र कौर ने अपने पति के उठाए गए गलत कदम के खिलाफ विरोध जताया।

पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौते से संबंधित तर्क भी रखा गया, लेकिन पहली पत्नी ने उक्त तर्क ठुकरा दिया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत डीएसपी शमशेर सिंह दहिया को दी गई है।
विज्ञापन


यह है विवाद
बुवान कोठी के गुरविन्द्र पाल सिंह उर्फ गोरखा ने धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने इसका खुलकर विरोध किया और बुवान कोठी में उसके घर पर गोरखा के साथ मारपीट व हाथापाई भी की थी। सुखविंद्र कौर अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई।

गोरखा बच्चों के पालन-पोषण व पढ़ाई का हवाला देकर अपनी पहली पत्नी को बुवान कोठी वापिस आने के लिए आग्रह कर चुका है। वहीं संपूर्ण संपति व जायदाद अपने बेटे व बेटी के नाम करने का प्रस्ताव भी रख चुका है। लेकिन मुस्लिम धर्म अपनाने व दूसरा विवाह रचाने पर पहली पत्नी बेहद खफा है। इसको लेकर बुवान कोठी पंचायत व समाज के लोगों ने गुरदेव सिंह के परिवार व बेटे का सामाजिक बहिष्कार भी किया हुआ है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया था, लेकिन समझौते से संबंधित कोई भी तर्क न आने के कारण कानूनी संबंधित लिखित शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया के बाद जो उचित होगा वैसे ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें