फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मरीजों को राहत, अब कैथल लैब में होगी हेपेटाइटिस सी की जांच

Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पर्ची काटने के लिए परेशान होते मरीज संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हेपेटाइटिस सी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब मरीजों के सैंपल जांच के लिए कैथल स्थित नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे जाएंगे। मंगलवार को पहले चरण में 50 सैंपल भेजे जाएंगे, जिनकी रिपोर्ट यहीं से आएगी।
विज्ञापन


पिछले दो महीने से जिले के करीब 550 मरीज जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि जांच किट की कमी के चलते बहादुरगढ़ में सैंपल लेना बंद था। स्वास्थ्य विभाग को सप्ताह में एक बार सैंपल भेजने की अनुमति मिली है। जिला मुख्यालय की ओर से विकल्प तलाशने के लिए पत्र लिखा गया था, जिस पर अब सकारात्मक जवाब आया है।

-

अस्पताल में बंद रही नेत्र और मनोचिकित्सक की ओपीडी

नागरिक अस्पताल मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कस्वां और मनोचिकित्सक डॉ. राजेंद्र की ओपीडी प्रभावित हुई। इसके चलते मरीजों को परेशानी हुई। मंगलवार को ओपीडी आयुष विभाग में शिफ्ट करने की तैयारी है।
विज्ञापन


-

रतिया से उधारी ली एक्सरे मशीन

नागरिक अस्पताल की एक्सरे मशीन को सोमवार को भट्टूकलां की सीएचसी में शिफ्ट कर दिया गया और रतिया से पोर्टेबल 100 एमए की मशीन फतेहाबाद मंगवाई गई है। अस्पताल के लिए 500 एमए की नई मशीन मंजूरी हो चुकी है। सुंदरीकरण कार्य के चलते इसे बाद में शिफ्ट किया जाना है। फिलहाल अस्पताल में पोर्टेबल मशीन से मरीजों के एक्सरे होंगे।

-

पंजाबी सभा में जच्चा-बच्चा वार्ड को शिफ्ट करने की तैयारी

नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड को भट्टू रोड स्थित पंजाबी सभा अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी है। करीब 10 दिन तक पंजाबी सभा अस्पताल में डिलिवरी और नर्सरी सुविधा को शिफ्ट रखा जाएगा। वजह यह है कि नागरिक अस्पताल की पहली मंजिल पर भी मरम्मत कार्य होने हैं। फिलहाल स्थिति ये है कि धूल उड़ रही है, इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल इस बारे में अस्पताल प्रशासन अभी विचार कर रहा है।
विज्ञापन


-



ये है हेपेटाइटिस को लेकर स्थिति

वर्ष 2017 से जुलाई 2025 तक मरीजों का पंजीकरण - 8868

उपचार के लिए चिह्नित मरीज - 6871

उपचार पूरा हुआ - 6520

उपचार जारी - 351

- नोट ये आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुलाई माह तक जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें