फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गर्मी से मिली राहत एक डिग्री गिरा तापमान, आज से बदलेगा मौसम

Fri, 01 May 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के थाना रोड से गर्मी से बचने के लिए मुहं पर कपड़ा बांधकर जाती स्कूटी सवार महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली है। जिले के मौसम में आए आंशिक बदलाव के कारण तापमान में गिरावट एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन




तापमान में आई इस स्थिरता का असर आम जनजीवन पर सकारात्मक दिखा। दोपहर के समय जो सड़कें पूरी तरह सुनसान रहती थीं। वहां शुक्रवार को आवाजाही सामान्य नजर आई। इससे बाजारों में रौनक दिखाई दी। मौसम में जताए जा रहे परिवर्तन को लेकर कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि इन दिनों अगर बारिश होती है तो खरीफ की फसलों की बिजाई के लिए फायदेमंद साबित होगी।
-

:: प्रदेश में 2 मई को पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ेगा। जिसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान प्रदेश में आंशिक बादलवाही रहने तथा बीच-बीच में हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. मदन खिचड, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें