फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नांदेड़ यात्रा के लिए 30 तक करवाएं पंजीकरण

Tue, 21 Apr 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इस बार वरिष्ठ नागरिकों को तख्त सचखंड हजूर साहिब के दर्शन करवाए जाएंगे। योजना के अंतर्गत पात्र श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे वे बिना आर्थिक बोझ के धार्मिक यात्रा का लाभ ले सकें।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले तथा 1 लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक 30 अप्रैल तक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने समय पर आवेदन करने की अपील की ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।
श्रद्धालुओं को नांदेड़ के लिए विशेष ट्रेन से भेजा जाएगा। इसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के दौरान सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें