फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: देश-प्रदेश में क्षेत्रीय दलों का कोई वजूद नहीं

Sun, 21 Dec 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे और पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय होते नजर आए हैं। रविवार को पंचायत भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे रणजीत चौटाला ने क्षेत्रीय दलों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब देश-प्रदेश में क्षेत्रीय दलों का कोई वजूद नहीं है। ऐसे में नया क्षेत्रीय दल बनाने का कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन


ये बात उन्होंने तब कही है जब खुद उनके परिवार के सदस्य दो-दो क्षेत्रीय दलों को संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कई पार्टियों का उदाहरण देते हुए कहा कि अब इन पार्टियों के पास राष्ट्रीय दलों के साथ लगने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। चौटाला परिवार को एकजुट करने के मुद्दे पर बोलते हुए रणजीत ने कहा कि उन्होंने परिवार को एकजुट करने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। काफी बातें भी हुई, लेकिन अब मैं किसी के खिलाफ कोई बात नहीं कहना चाहूंगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीति के लिए उनके पास कई विकल्प हैं, लेकिन वो कार्यकर्ताओं से विचार करने के बाद ही आगे की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने भाजपा की टिकट पर हिसार लोकसभा चुनाव लड़ा तो लोगों ने कहा कि आदमी ठीक है, लेकिन पार्टी गलत है। अब सोचते हैं कि अगर वोट दे देते तो शायद अब केंद्र में मंत्री होता।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वो हर माह की चार तारीख को फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं से मिलने आया करेंगे। इस मौके पर मनीष मेहता, हनुमान पोटलिया, मान सिंह सरपंच, अजैब सिंह, ललित गोयल, हरपाल सिंह, राकेश कुमार सहित सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें