फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार मिलिट्री स्टेशन में 1 से 13 अगस्त तक होगी भर्ती रैली

Fri, 25 Jul 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार मिलिट्री स्टेशन में 1 अगस्त से 13 अगस्त तक भर्ती रैली आयोजित होगी। यह जानकारी भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हिसार ने दी।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हिसार ने बताया कि सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 2025-26 में भाग लेने वाले अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल/ अग्निवीर ट्रेड्समैन, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट/ नर्सिंग असिस्टेंट (वेटरनरी), सिपाही फार्मा, रिलीजियस टीचर जूनियर कमीशन ऑफिसर, जूनियर कमीशन ऑफिसर (कैटरिंग), हवलदार (सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर), हवलदार (एजुकेशन) श्रेणी के चयनित उम्मीदवारों की सूची डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वॉइनइंडियनआर्मी डॉट एनआइसी डॉट इन वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी जाएगी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वॉइनइंडियनआर्मी डॉट एनआइसी डॉट इन पर जरूर जांच कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा का परिणाम उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस और उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की भर्ती रैली 1 अगस्त से 13 अगस्त तक हिसार मिलिट्री स्टेशन में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें