फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना एटीएफ में भर्ती जिला स्तर की एनएचएम गाइडलाइन अनुसार होगी

Thu, 29 Jan 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में नशा मु​क्ति केंद्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। टोहाना में नशा पीड़ितों के इलाज के लिए शुरू होने वाली एडिक्शन ट्रीटमेंट फेसिलिटी (एटीएफ) में डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों की भर्ती अब जिला स्तर की एनएचएम गाइडलाइन के अनुसार होगी। सिविल सर्जन कार्यालय ने इस बारे में मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा था। इस पर विभाग ने स्पष्ट किया कि भर्ती जिला स्वास्थ्य और परिवार वेल्फेयर सोसायटी की ओर से नियंत्रित की जाएगी।
विज्ञापन


भर्ती में जिला निवासी उम्मीदवारों को 10 अंकों का लाभ मिलेगा, जबकि जिले से बाहर के आवेदकों को ये अंक नहीं मिलेंगे। भर्ती में मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर, नर्सिंग ऑफिसर और डाटा मैनेजर के एक-एक पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन 4 पदों के लिए कुल 669 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

दस्तावेज सत्यापन का दो बार मौका पहले ही दिया जा चुका है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता सुनिश्चित करने के लिए जिलास्तर की गाइडलाइन को ही मान्य माना जाएगा। विभाग ने उम्मीदवारों से कहा कि सभी प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी और चयन में निष्पक्षता बरती जाएगी।
विज्ञापन


-

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आए हैं 326 आवेदन

एटीएफ में चार पदों के लिए 669 उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है। इनमें नर्सिंग ऑफिसर के एक पद के लिए ही 326 आवेदन आए। इसके अलावा डॉक्टर पद के लिए 10, डाटा मैनेजर के लिए 225 और काउंसलर के लिए 108 आवेदन आए हैं।

-

डेढ़ साल से रुकी है भर्ती

टोहाना में नशा पीड़ितों के उपचार के लिए शुरू होने वाले एटीएफ को वर्ष 2024 में मंजूरी मिली थी। उसी वर्ष सितंबर माह में भर्ती निकाली गई लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते अटक गई थी। इसके बाद डीसी की टेबल पर फाइल रुकी रही। इस बीच अनुबंध का समय बीत गया और भर्ती रद्द कर दी गई। पिछले साल अक्तूबर माह में दोबारा आवेदन मांगे गए थे। चार माह बाद भी भर्ती अभी सिरे नहीं चढ़ी है।

-





दाखिल हो पाएंगे मरीज



एटीएफ शुरू होने के बाद नशा पीड़ितों को उपचार के लिए फतेहाबाद आने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों को टोहाना में ही दाखिल करके उपचार मिल सकेगा। हालांकि वहां पर ओपीडी जारी है। इस प्रोजेक्ट पर एम्स बजट खर्च करेगा।

-

नशा मुक्ति केंद्र फतेहाबाद में दाखिल मरीजों की स्थिति

वर्ष ओपीडी दाखिल हुए मरीज

2018 2315 2157

2019 7104 456

2020 4105 161

2021 1622 106

2022 2768 419

2023 2452 251

2024 2231 244

2025 3274 228

-

एटीएफ भर्ती के लिए विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया था। इसकी जानकारी पोर्टल पर दे दी जाएगी और आपत्ति मांगी जाएगी। अगर आपत्तियां आती हैं तो उन्हें दर कर इसके बाद परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें