रतिया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव गुरप्रीत सिंह हैप्पी की ओर से नगरपालिका के अधिकारियों पर अवैध कॉलोनी में सड़कें बनाने और निजी बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की शिकायत सीएम को करने के बाद अब उप मंडल प्रशासन सख्त हो गया है।
रतिया एसडीएम जगदीश चंद्र ने मामले को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पालिका प्रशासन से अवैध कॉलोनी को लेकर सारा रिकाॅर्ड तलब किया है। नगर पालिका की ओर से जो गालियां बनाई जा रही हैं उनकी पूरी स्टेटस रिपोर्ट भी कार्यालय में तलब की है। इसके साथ ही उन्होंने जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों को भी अवैध कॉलोनी के मामले में रिपोर्ट तलब कर अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने मुख्यमंत्री को शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि रतिया नगर पालिका के कुछ अधिकारियों की ओर से रतिया में गैर कानूनी तरीके से निजी जगह पर काॅलोनियों में सड़कें बना रही है।
-
नगर पालिका अधिकारियों पर अवैध कॉलोनी में सड़के बनाने का आरोप को लेकर शिकायत आई थी। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी है और दो दिन में रिकॉर्ड जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही जो अवैध कॉलोनी बनी हुई हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
- जगदीश चंद्र, एसडीएम