फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अच्छी बारिश व ठंड पड़ने से किसानों को गेहूं की बंपर फसल होने की उम्मीद

विज्ञापन
गांव समैन में लहलहाती गेहूं की फसल। 
विज्ञापन
समैन। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश व ठंड पड़ने किसानों को गेहूं की अच्छी फसल होने का अनुमान है। किसानों ने बताया कि इन दिनों में गेहूं की फसलों में सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है। बारिश ने पानी की यह आवश्यकता पूरी कर दी है। आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 30 जनवरी से लेकर तीन फरवरी तक बारिश होने का अनुमान जताया है। अभी तक मौसम गेंहू की फसलों के अनुकूल रहा है व आगे भी मौसम अनुकूल रहने की संभावना है। गांव समैन व कन्हड़ी के किसान रामफल सिंह, जसमेर सिंह, साधा राम शर्मा, श्यामबीर, काला, सतपाल ने बताया कि यदि आने वाले दिनों में बारिश हुई तो इससे गेहूं की फसलों को फायदा होगा। फिलहाल गेंहू की फसलों को ठंड व सिंचाई की जरूरत है। मौसम ठंडा रहने व बारिश होने से गेंहू की फसलों को फायदा होगा। बारिश की संभावना के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान है। इसलिए यह मौसम गेंहू की फसलों के लिए अनुकूल है। ऐसे मौसम के कारण गेंहू में सिंचाई की ज्यादा आवश्यकता नही पड़ती।




टोहाना क्षेत्र में इस बार गेंहू, सरसों सहित सभी तरह की फसलें अच्छी खड़ी हैं। आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है, जिससे गेंहू की फसलों को फायदा होगा। रात का मौसम ठंडा होने का कारण यह गेंहू के फसल के बिल्कुल अनुकूल है। टोहाना ब्लॉक में इस बार गेंहू बिजाई का रकबा नही बढ़ा है। लगभग 44 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुकेश महला, एसडीओ, कृषि विभाग, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें