फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना जेई के निलंबन की सिफारिश

Wed, 18 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। नगर निकाय मंत्री विपिन गोयल ने भूना नगरपालिका की चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा की शिकायत पर जेई को तुरंत निलंबित करने की सिफारिश की है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
चेयरपर्सन ने आरोप लगाया कि अप्रैल में भूना में कचरे की तीन गाड़ियां चलाई गई थीं। इसके बावजूद जेई ने चार गाड़ियों का बिल बनाकर 48,800 रुपये का अतिरिक्त भुगतान दिखाया। चेयरपर्सन ने बताया कि लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि 10 दिन से कचरे की गाड़ी नहीं आई। वार्ड 5 की ओढ़ समाज वाली गली की हालत खराब है। डेढ़ साल से उसका टेंडर नहीं खोला गया।
विज्ञापन

नायक धर्मशाला का काम दो साल से अधूरा पड़ा है। चेयरपर्सन ने कहा कि हाउस ने दो साल पहले बाबा राणाधीर द्वार, इंडोर स्टेडियम, लाइब्रेरी और धर्मशाला तालाब के सुंदरीकरण के टेंडर पास किए थे।
इसके बावजूद टेंडर नहीं लगाए गए। जेई पिछले चार साल से भूना में तैनात है। चेयरपर्सन ने कहा कि वे विकास कार्यों में तेजी चाहती हैं लेकिन जेई हर काम में देरी कर रहा है।
विज्ञापन

-

सरकार के कर रहे बदनाम

जेई राजेश कुमार भांभू ने कहा कि चेयरपर्सन के पति गलत काम करवाने का दबाव बना रहे हैं। टेंडर लगाना और खोलना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। लगातार टेंडर लग रहे हैं और विकास कार्य हो रहे हैं। चेयरपर्सन विपक्षी पार्टी से हैं, इसलिए सरकार को बदनाम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें